Create a google form

          

      Create a google form


गूगल फॉर्म एक गूगल की ऐसी फ्री सर्विस है, जहां पर आप ऑनलाइन गूगल फॉर्म फ्री में बना सकते है, गूगल फॉर्म से आप यूजर से जुडी हर जानकारी को पा सकते है।

गूगल फॉर्म मैं आप contact form, online survey, registration form, online job form, और अन्य कई  तरह के फॉर्म को आप बना सकते हैं।

और इस तरह से यूजर से जुडी हर जानकारी को आप आसानी से पा सकते हैं, और इस जानकारी को आप social media प्लेटफार्म, ब्लॉग या वेबसाइट पर शेयर कर सकते हैं।



                 गूगल फॉर्म कैसे बनाये...? 

गूगल फॉर्म बनाने के लिए आपके पास जीमेल अकाउंट होना चाहिए, क्योंकि गूगल अकाउंट की सहायता से ही गूगल फॉर्म आपके गूगल ड्राइव से अपने आप कनेक्ट हो जाता है।

गूगल फॉर्म के लिए गूगल ड्राइव ओपन किजिये, ओपन करने के बाद उसमे आपको left side मैं New का ऑप्शन दिखेगा बस आपको क्लिक करना है।

New टैब पर क्लिक करने के बाद more ऑप्शन पर क्लिक करना है उसिमे आपको गूगल फॉर्म का ऑप्शन दीखायी देगा।

गूगल फॉर्म के भी दो ऑप्शन होते हैं 1) Blank form 2) From a template

अगर आप blank form Ka  option चुनते हैं तो आप फॉर्म को अपने मनमुताबिक भर सकते हैं, अगर आप from a template विकल्प चुनते हैं तो आपको पहले से बने हुए टेम्पलेट मिल जाएंगे जिसको आप चुन सकते हैं।

मान लिजिये आपने blank form ka option चुना तो आपके सामने एक पेज ओपन होगा जिसमे बहुत सारे विकल्प दिए गए होते हैं जिसे हम विस्तार से जानेंगे।


Form description:

इसमे आपको फॉर्म का विवरण देना पड़ेगा अगर आप  contact form बना रहे हैं तो  contact form लिखना होगा और अगर आप registration form बना रहे हैं तो आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म लिखना होगा।


Paragraph:

अगर आपको ज्यादा शब्द में जवाब लेना है तो आपको पैराग्राफ का उपयोग करना पड़ेगा, अगर आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म बनाना है तो आप address के लिए इस प्रश्न का इस्तमाल कर सकते हैं, जिसमे untitled questions में हमको अपना सवाल लिखना पडेगा  address, तो इसके जवाब के रूप में छात्र अपना एड्रेस यहा लिखेगा। 


Multiple choice:

इसमे बहुत सारे विकल्प होते हैं जिसमे से किसी एक को चुनना होता है, जैसे  gender के लिए हम इस प्रश्न को चुनते हैं तो हम  male, female, other option लिख सकते हैं।


Add question plus icon:

अगर आपको कोई नया सवाल डालना है तो आपको इस विकल्प को चुनना होगा।


Required: 

अगर आपको किसी प्रश्न को  required  करना है तो आप इस विकल्प को चुनते हैं, जैसे नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल,  date of birth इस तरह की जानकारी को आप  required कर सकते हैं।


Add section options:

अगर आप फॉर्म को अलग अलग सेक्शन में लिखना चाहते हैं तो आप इस विकल्प पर क्लिक करेंगे।


Duplicate icon: 

अगर आपको किसी प्रश्न को  copy करना है तो आप  इस विकल्प पर क्लिक करेंगे।


अगर आपको हमारी पोस्ट पसंद है तो हमारे ब्लॉग को लाइक, कमेंट, और शेयर करना ना भूले

                                   Thanks 


  हमारी अन्य पोस्ट

  1. Shopify apps se paise kaise kamaye?
  2. Commission junction se paise kaise kamaye?
  3. Bigcommerce affiliate programme se paise kaise kamaye?
  4. Clickbank affiliate marketplace se paise kaise kamaye?
  5. Hostinger affiliate se paise kaise kamaye?                                                   


                                                                  

लेखक के बारे में

श्यामसुंदर पाठराबे इस ब्लॉग के लेखक हैं। उन्होंने बीकॉम में ग्रेजुएशन की डिग्री भी पूरी की है। उन्हें ब्लॉग्गिंग और डिजिटल मार्केटिंग का शौक है।

 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

How to grow instagram page organically?

Blog par traffic kaise laye

What is organic search results